फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The exploitation of women in the state governments

प्रदेश में सरकारों ने किया महिलाओं का शोषण

Tue, 20 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 20 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The exploitation of women in the state governments
मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करतीं पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन रघुवीर धाम में मंगलवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों में महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने और हर मोर्चे पर डटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, विशिष्ट
विज्ञापन


अतिथि क्षेत्रीय पर्यवेक्षक पूनम द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ममता गुप्त व उर्विजा दीक्षित ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रेमलता कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के युवा, महिला सम्मेलनों से हर जिले में परिवर्तन की आंधी चल रही है। पार्टी ने सभी जाति, धर्म वर्गों को लेकर काम किया है। प्रधानमंत्री
विज्ञापन


मोदी ने महिलाओं को प्राथमिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बैठाकर सम्मान दिया है जबकि मुलायम सिंह ने हमेशा महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया। कहा, सपा सरकार ने एक्सप्रेस वे तो बनवा दिया, मगर सरकारी स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए 110 करोड़ का बजट नहीं दे सके। कार्यक्रम में उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति में सब कुछ बदल डालने की क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन


है। नारी हिंदू धर्म के दो ग्रंथ रामचरित मानस और महाभारत का आधार बनी। सीता व द्रोपदी ने समाज में नारी सशक्तीकरण का नया संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को भ्रूण हत्या न करने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि कंचन जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किए हैं। प्रदेश की सपा सरकार में महिलाओं के शोषण और

बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। अभी तक प्रदेश को सपा, बसपा ने मिलकर लूटा है। मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला देशहित में लिया और बिना किसी सीधी कार्रवाई के छुपाकर रखे गए काले धन को रद्दी बना दिया। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक पूनम द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया। कहा,

बेटियां-महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं है। सम्मेलन को सुनीता वर्मा, रेखा वर्मा, नम्रता अवस्थी, ममता गुप्ता, उमा खत्री, पूजा सिंह, अनीता सोलंकी ने संबोधित किया। अध्यक्षता अलका नायक ने की। विधानसभा टिकट की दावेदार महिलाओं ने पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ दिखाने के उद्देश्य से भारी भरकम जुलूस के साथ सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन मेें

भाजपा सांसद भानू प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, अरुण गुप्ता, मंजू राजपूत, पूजा सेंगर, अनीतासोलंकी, सुमन वर्मा, मीना वर्मा, राजकुमारी, राजेश्वरी यादव, नम्रता अवस्थी, वीना चौहान के अलावा शिवकुमार मुन्ना, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।


एक घंटे तड़पती रही कार्यकर्ता
भाजपा नेता रामप्रकाश मुखिया के जुलूस के साथ सम्मेलन में पहुंची महिला विंदेश्वरी निवासी शीतला मंदिर उरई रघुवीर धाम पहुंचते ही बेहोश हो गई। काफी देर जमीन पर पड़ी पेट दर्द से तड़पती रही। वहां मौजूद लोग एंबुलेंस आने की बात कहकर टालते रहे। एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। तब महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। कम भीड़ जुटाने की बात सोचकर भाजपा नेतृत्व ने छोटी सी जगह रघुवीर धाम में कार्यक्रम आयोजित कर दिया था। जब बड़ी संख्या में वहां महिलाएं उमड़ी तो थोड़ी देर के लिए वहां अव्यवस्था फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed