{"_id":"57e171df4f1c1b1539a825e3","slug":"the-elephant-herd-development-money-cycle-raised-the-sand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने चरा विकास का पैसा, साइकिल ने रेत उठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने चरा विकास का पैसा, साइकिल ने रेत उठाई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
रोड शो को संबोधित करते राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी मंगलवार को हमीरपुर से कदौरा के रास्ते जालौन में फिर दाखिल हुए। इस बार उनके निशाने सपा और बसपा रहीं। उन्होंने कहा कि 27 साल में यूपी की स्थिति बदतर हो गई। इस दुर्दशा के लिए बसपा और सपा को जिम्मेदार ठहराया। कदौरा के ग्राम बागी में राहुल ने कहा कि जनता ने हाथी में विश्वास जताया, लेकिन हाथी
विकास का पैसा चर गया। इसका फायदा केवल एक महारानी को हुआ। जनता ने जब हाथी को खदेड़ा तो फिर साइकिल सत्ता पर काबिज हो गई। साइकिल की सत्ता का सबसे ज्यादा नुकसान बुंदेलखंड की जनता को हुआ। बुंदेलखंड में नदियों का सीना चीर दिया गया और बालू का अवैध खनन किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि केंद्र ने
करोड़ों लोगों के खाते खुलवाए और कहा कि इनमें 15 लाख रुपये डलवाए जाएंगे। पूछा, क्या किसी के खाते में पैसे पहुंचे। इसके अलावा पिछले तीन दिनों में जालौन में उठाए मुद्दों पर एक बार फिर चर्चा की। इसमें बिल हाफ करने, किसान का कर्ज माफ करने आदि मुद्दों को उठाया गया। इस दौरान राहुल की सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे।