फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dead body of the young man who went to guard the farm was found lying in the well

Jalaun News: खेत की रखवाली करने गए युवक का शव कुए में पड़ा मिला

Thu, 22 Dec 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who went to guard the farm was found lying in the well
मुहम्मदाबाद। खेत की रखवाली करने गए युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव निवासी दिनेश (35) मंगलवार की रात घर से खेतों की रखवाली करने जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार की सुबह गांव में ही स्थित कुएं में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक के भाई संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि रंजिश में हत्या की गई है। बताया कि हाथ की अंगुली कटी हुई है। सिर और आंख में भी चोटों के निशान हैं। दिनेश तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां गिरजा देवी समेत अन्य परिजनों को बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उदयभान गौतम का कहना है कि दिनेश शराब पीने का आदी था। नशे में कुएं में गिरने की आशंका जताई। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed