फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dead body of the young man was found lying on the roadside

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप

Sat, 28 Sep 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was found lying on the roadside
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोंच स्टैंड चौकी इंचार्ज ने आसपास क्षेत्र में शिनाख्त कराई, पर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामला सड़क हादसे का लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद ही सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

कोंच रोड स्थित ग्राम मड़ोरा के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। वह बुरी तरह से खून से लथपथ था। सिर और चेहरे पर चोटों के निशान से लग रहा था कि जैसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी हो। शव की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लगने लगी लेकिन कोई नहीं बता पा रहा था कि मरने वाला कौन और कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोंच बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एसआई संजीव दीक्षित ने भी शव की शिनाख्त का प्रयास किया, पर कुछ हाथ नहीं लगा। युवक के शरीर पर सफेद रंग की टी शर्ट व नीले रंग की जींस थी। तलाशी लेने पर जेब से गुटखा व बीड़ी का बंडल भी मिला। हांलकि इलाके में युवक के साथ मारपीट किए जाने की भी चर्चा थी लेकिन पुलिस फिलहाल मामले को सड़क हादसा ही मान रही है। एसआई का कहना है कि सबसे पहले तो मृतक की शिनाख्त जरूरी है, इसके बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed