फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cylinder became a ball of fire and burst into pieces.

Jalaun News: आग का गोला बनकर सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटा, हुए टुकड़े

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The cylinder became a ball of fire and burst into pieces.
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के एक घर में चाय बनाते वक्त गैस का सिलिंडर आग का गोला बनकर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि पीड़ित के घर की दो दीवारें टूट गईं और लिंटर गिर गया। एक कमरे की दीवार चटक गई। घर में रखा सामान जल गया और सिलिंडर के भी चार टुकड़े हो गए। धमाके की गूंज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग लगने के बाद सिलिंडर को छोड़ घर में मौजूद लोग बाहर भाग आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के चुर्खी रोड स्थित मोहल्ला नया पटेल नगर के रहने वाले अजय कुमार बैंड बाजा का काम करते हैं। उनके घर में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के बाद गैस पर चाय बनाई जा रही थी। तभी सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। आग लगी देख परिजनों ने बुझाने की कोशिश की पर आग नहीं बुझी और सिलिंडर के भीतर आग से आग की लपटें बाहर आने लगीं।
विज्ञापन

यह देखकर घर के लोग घबरा गए और बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में सिलिंडर आग का गोला बनकर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर फटते ही बगल की दो दीवारें टूटकर बिखर गईं और लिंटर गिर गया। एक कमरे की दीवार पर दरारें आ गईं। दीवार तोड़कर बाहर गिरे सिलिंडर के भी चार टुकड़े हो गए। हादसा देख आसपास के लोग आ गए। दमकल वाहन को भी सूचित किया गया। दमकल कर्मचारियों द्वारा आग को बुझा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि घर में रखा फ्रिज समेत गृहस्थी का सामान जल गया, करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed