{"_id":"4a3a0852349103a10300cf088dc1fb2d","slug":"the-current-factory-worker-killed-jammed-imposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से फैक्ट्री मजदूर की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से फैक्ट्री मजदूर की मौत, जाम लगाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में मशीन पर काम करते वक्त अचानक मशीन में करंट आने से चपेट में
विज्ञापन
आए मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे
और जिला अस्पताल में हंगामा काटा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों
को शांत कराया लेकिन उन्होंने शव को अंबेडकर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे।
सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक जाम से यातायात प्रभावित रहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वनफरा निवासी राजा भईया (30) पुत्र हिम्मत सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित प्रगति स्टील में मजदूरी करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार
को भी फैक्ट्री में काम कर रहा था तभी मशीन में करंट उतर आया और इसकी चपेट में आने से वह अचेत हो गया। यह देख सह कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर सहकर्मी अस्पताल से भाग गए। सूचना पाकर परिजन ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और फैक्ट्री संचालक पर हत्या का
आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर कोतवाली पुलिस पहुंची और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत करवा दिया। दोपहर करीब एक बजे परिजन अस्पताल से शव लेकर अंबेडकर चौराहा पहुंचे और वहीं शव रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं के तेवर देख कर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ा। परिजन व ग्रामीण 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना पर एसडीएम एबी सिंह, सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल आलोक सक्सेना, दरोगा अरुण तिवारी, मनोज गुप्ता व महिला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से फैक्ट्री संचालक गणेश तिवारी निवासी कानपुर के खिलाफ
तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाम खुला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे व जाम से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। यातायात निरीक्षक ने वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलवाया।
पत्नी व मासूम बच्चे बेहाल
मजदूर की मौत की सूचना जैसे ही उसकी पत्नी रेशमा को हुई तो वह बेहोश हो गई। मासूम बच्चे भी पिता की मौत से मां से लिपट कर रोने लगे। परिजनों की चीखों से अस्पताल में हर आंख नम हो गई।
पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूर की मौत होने पर प्रावधान के तहत उचित मुआवजा परिजनों को जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। -डॉ. ए.बी सिंह, एसडीएम