{"_id":"5841c7bebfc49e694cd114a13d7aab2e","slug":"the-culvert-collapsed-puzzled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त पुलिया बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त पुलिया बनी परेशानी का सबब
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई- राठ मार्ग स्थित शताब्दी स्कूल के सामने ध्वस्त पुलिया लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। यदि इसे समय रहते ठीक न कराया गया तो आने वाले समय में किसानों केे लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। वहीं, पीडब्लूडी विभाग ने पुलिया पर केवल मिट्टी डालकर एवं लाल झंडी लगाकर इतिश्री कर ली है। विभागीय कर्मचारियों की इस लापरवाही से ग्रामीणोें में आक्रोश है।
किसान उम्मेद अली, राघवेंद्र, सुनील कुमार, प्रेम नारायन, लल्ला तिवारी, कृष्ण स्वरूप त्रिपाठी, राधेश्याम आदि का कहना है कि अभी तो पुलिया से कोई दिक्कत नहीं हैं, लेकिन एक- दो दिन में रजवाहा में पानी आ गया तो किसानों के लिए परेशानी हो जाएगी। पुलिया ध्वस्त होने के बाद डाली गई मिट्टी से पानी रुक जाएगा और इससे किसानों को असुविधा का सामना करना होगा। साथ ही सिंचाई के लिए दिक्कत होगी। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि ध्वस्त पुलिया की मरम्मत कराई जाए। समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।