फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The children learn financial management skills

बच्चों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर

Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The children learn financial management skills
नाबार्ड के सहयोग से समर्पण जन कल्याण समिति ने श्री महावीर इंटर कालेज,
विज्ञापन
सामी में वित्तीय साक्षरता एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए वित्तीय जागरूकता, प्रसार एवं ज्ञान प्रबंधन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कालेज के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा वित्तीय प्रबंधन के गुर सीखे।

प्रधानाचार्य दिगंबर सिह निरंजन की अध्यक्षता और विंध्य-कैमूर क्षेत्र के क्षेत्रीय समन्वयक बलवीर सिंह राजपूत की मौजूदगी में समर्पण जन कल्याण समिति के निदेशक राधेकृष्ण ने वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने व्यक्तिगत बचत व सामूहिक बचत के तरीकों पर भी टिप्स दिए। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार संध्या ने बचत के

साथ सुरक्षा, सम्मान के साथ अपनी पहचान व निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के मृदुल विश्वकर्मा को प्रथम, राघवेंद्रसिंह को द्वितीय व शिवानी रायकवार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, विक्रांत, शिवांगी, सरला, अनीता, रश्मि, कपिल, नेहा व अन्य को सांत्वना पुरस्कार एवं सहभागिता करने वालों को ज्ञानवर्द्धक व जीवनोपयोगी किताबें बांटीं।

जेएन पांडे इंटर कालेज रेढ़र में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक की अध्यक्षता में कालेज परिसर में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तृप्ति को प्रथम पुरस्कार, शिवा शर्मा को द्वितीय व रिंकी को तृतीय पुरस्कार व अन्य छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed