फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man was found hanging, a murder report was filed against four people, including a young woman.

Jalaun News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, युवती समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 24 Oct 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging, a murder report was filed against four people, including a young woman.
फोटो 05 मृतक यतेंद्र की फाइल फोटो।
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के जिला परिषद की दुकान की पहली मंजिल में बुधवार शाम को युवक का शव नग्न अवस्था में फंदे पर लटका मिला। युवक की पत्नी ने युवती समेत चार लोगों पर घर से ले जाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहे पर जिला परिषद की दुकानें बनी हैं। इसकी पहली मंजिल पर बुधवार की शाम 30 वर्षीय एक युवक का शव फंदे पर नग्न अवस्था में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी यतेंद्र कुमार के रूप में की।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह यतेंद्र की पत्नी मोनिका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गांव के ही जयकरन, शिवा, बहादुर व जय करन की बेटी एकता उसके पति को अपने साथ बुधवार को ले गए थे। उन सभी ने मिलकर पति की हत्या की और शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed