{"_id":"67aa4847100f4bf9e30f9454","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-hanging-from-a-tree-orai-news-c-224-1-ori1005-125687-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लापता युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लापता युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला
Tue, 11 Feb 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। घर से लापता युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक का अपने पिता से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया था।
चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा वैद निवासी शिवम सिंह (28) रविवार शाम बाइक लेकर घर से निकल गए। रात में जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने उसका शव नीम के पेड़ से रस्सी का फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी करता था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जहटौली में थी। वह पांच दिन पहले ही बेटा के पिता बना था।
परिजनों ने बताया कि फंदा लगाने से पहले उसका अपने पिता रवि कुमार से फोन पर विवाद हो गया था। बताया कि उसकी मां का पहले ही निधन हो गया है। युवक की मौत से पत्नी कशिश सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।