फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bodies of Baba and grandson were found floating in the canal

नाला में बहे बाबा और नाती के शव मिले

Fri, 23 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The bodies of Baba and grandson were found floating in the canal
सिरसाकलार। गिगौरा गांव में खेतों से चारा लेकर लौटते समय नाले में बहे बाबा और नाते के शवों को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया है। शवों के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान विश्राम सिंह (90) बुधवार की देर शाम अपने नाती अभिषेक (15) के साथ खेतों से चारा लेकर आ रहे थे। गांव आते समय रास्ते में नाले पर बने रपटा में बहाव तेज होने से दोनों बह गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने विश्राम का शव दो सौ मीटर दूर नाले में लगी झाड़ियों में फंसा पाया। इसके पांच घंटे बाद नाती अभिषेक का शव भी पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में ही फंसा मिल गया। एक ही घर में दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक कक्षा आठ में पढ़ता था। वह अपनी बड़ी बहन का इकलौता भाई था। मौत से पिता राजेश सिंह, मां निशा, बहन शालनी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed