{"_id":"b99b34198edad7b11adae7fe44223a7b","slug":"the-bike-rider-truck-man-thrashed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से झांसी की ओर से उरई आ रहे युवक को रिनियां गांव के पास हाइवे
विज्ञापन
परट्रक चालक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची
कोतवाली पुलिस ने जेब में पडे़ पहचान पत्र से उसकी पहचान कर परिजनों को
सूचना दी।
महोबा जनपद के चरखारी आईटीआई परिसर निवासी जगतराज (32) पुत्र बिलासी लाल शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक से झांसी से अपने घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक शहर कोतवाली के रिनियां गांव स्थित हाइवे के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवर सड़क पर गिर
गया और ट्रक का पहिया उसके सीने से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर दरोगा मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे और मृतक की जेब में पड़े पहचान पत्र से उसकी पहचान कर परिजनों को हादसे की
जानकारी दी। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट तो पहने था लेकिन ट्रक का पहिया उसके सीने से गुजर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। उधर हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से मय ट्रक के भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
स्कार्पियो की टक्कर से वृद्ध घायल
शहर कोतवाली के शहीद भगत सिंह चौराहे के पास पैदल जा रहे वृद्ध को स्कार्पियां सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुहल्ला तुलसीनगर निवासी पुरुषोत्तम (68) शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पैदल बाजार जा रहे थे। तभी बाजार की ओर से आ रही स्कार्पियां चालक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में आठ लोग गंभीर
त्रयोदशी संस्कार के बाद घर लौट रहे लोगों की कार में जालौन रोड आईटीआई के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से भाग गया।
एमपी के भिंड जनपद के कस्बा ऊमरी निवासी शकुंतला(25), शिवम् (20), योगेश(15), उदयवीर (50), महावीर (55),उमा (45), रामबक्श (59) व पूजा (20) के साथ शुक्रवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के गांव रगेदा में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कार से घर जा रहे थे। उरई जालौन रोड स्थित आईटीआई के पास पहुंचने पर
उनकी कार में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सवार आठों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली में तैनात दरोगा अरुण तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीन लोगाें की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया।