{"_id":"e5f39485eb4d9aee05b95ce4d5075c62","slug":"the-appointment-is-not-interrupted-by-the-form-ro-sales-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ की नियुक्ति नहीं होने से पर्चा बिक्री बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ की नियुक्ति नहीं होने से पर्चा बिक्री बाधित
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना केे अनुसार जिले में ग्राम
विज्ञापन
पंचायतों के चुनाव में पहले चरण में विकास खंड रामपुरा, माधौगढ़ व कुठौंद
ब्लाक क्षेत्र में मतदान होना है। इसमें रामपुरा में अभी तक आरओ नियुक्त न
होने से शनिवार को पर्चा की बिक्री नहीं हो सकी। इससे ग्राम प्रधानी का
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार पर्चा खरीदने के लिए काफी परेशान रहे।
क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि शीघ्र ही आरओ की व्यवस्था कर निर्वाचन कार्य सुचारु रूप से शुरू किया जाए। ग्राम पंचायतों में प्रधानों व सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में 28 नवंबर को जनपद केे रामपुरा, माधौगढ़ व कुठौंद ब्लाकों में मतदान होना है, लेकिन विकास खंड रामपुरा मेें अभी तक आरओ की नियुक्ति नहीं हुई है। शनिवार को इस
कारण से पर्चा बिक्री शुरू नहीं की जा सकी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से तमाम चुनाव लड़ने के इच्छुक आए लेकिन पर्चा बिक्री नहीं होने से मायूस होकर लौट गए। ब्लाक परिसर में मौजूद रामलखन, महाराज, शिवकुमार सिंह, ब्रह्मप्रकाश, देवेंद्र कुमार, इस्लाम खान, हरीशंकर, अजीत कुमार, रामनरेश आदि ने बताया कि यहां पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईन मेहाप्रसाद को आरओ बनाया गया
था, मगर यहां कोई नहीं मिला। ये भी कहा कि प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए जिला पंचायत से नो ड्यूज कटवाने के लिए भी रामपुरा में काउंटर नहीं है। इससे मुख्यालय आने, जाने में पैसा के साथ-साथ समय भी बर्बाद हो रहा है। जिला परिषद का काउंटर रामपुरा में ही खुलवाया जाए और नो ड्यूज का पैसा भी फिक्स किया जाए।साथ ही ब्लाक के सभी अमीनों को ब्लाक
रामपुरा में रहने का आदेश किया जाए। इससे प्रत्याशियों को गांवों में उनके घरों में न भटकना पडे़। ग्रामीणों ने जल्द आरओ की नियुक्ति के साथ अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं कराए जाने की मांग अफसरों से की है।