फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ten proposals passed between the commotion

हंगामे के बीच दस प्रस्ताव पास

Sat, 08 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 08 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ten proposals passed between the commotion
बोर्ड बैठक में मौजूद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसमें भाजपा सभासदों ने हंगामा तो किया ही, साथ ही पालिका की ओर से शहरी क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर उंगलियां उठाई। स्ट्रीट लाइट की खरीद-फरोख्त में धांधली पर विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाए।

विज्ञापन

   
शनिवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी और ईओ रविंद्र कुमार की उपस्थिति में बोर्ड बैठक हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सभासदों से सदन की मर्यादा बनाए रखने को कहा। पालिका अधिकारियों से अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने और लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। सदन में आय व्यय के साथ दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च के बजट का अवलोकन किया। सदन में 16 प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन


इसमें संविदा पर पालिका में ड्राइवर, हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन आदि के टेंडर करने, कूड़ा गाड़ी एवं अन्य वाहन मरम्मत कराने सहित दस प्रस्तावों को सभासदों की सहमति पर पास कर दिया गया। लाइट खरीद में घोटाले के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने सभासद केके सिंह, राजू, देवेंद्र दाऊ, अनीता राठौर और लक्ष्मणदास बवानी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। सभासद, पुष्पेंद्र, गिरीश चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार, सभासद अवध सोनी, गीता गेड़ा, राजू मछली, हरिकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रगीत के दौरान सभासद के खडे़ न होने पर विरोध
सभासद लक्ष्मणदास बवानी के प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदेमातरम से शुरू की गई। गीत शुरू होते ही सभी सभासद खड़े हो गए, लेकिन बजरिया के सभासद मुबीन खा खड़े नहीं हुए। इस पर अन्य सभासदों ने विरोध जताया। हालांकि विधायक के समझाने के बाद सभासद शांत हो गए।

आठ हजार हुई मीट दुकान की रजिस्ट्रेशन फीस
बोर्ड बैठक में मीट कारोबार से जुड़ा अहम प्रस्ताव पास किया गया है। मीट व्यापारियों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर लगने वाले 400 रुपये के शुक्ल को बढ़ाकर आठ हजार कर दिया गया है। अब मीट व्यापारियों को पालिका में रजिस्ट्रेशन के लिए आठ हजार रुपये जमा करने होंगे।

विधायक ने कसे अधिकारियों के पेच
शहर में जगह-जगह खोदी गई सड़कों का मुद्दा बोर्ड बैठक में उठा। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पालिका अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क ठीक कराने और बिजली विभाग की कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई करने की बात कही।


सफाई मजदूर संघ ने दिया ज्ञापन
 नगर पालिका के  समस्त सफाई कर्मचरियों ने उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होेंने जल्द से जल्द मजदूरों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed