फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ten more reports corona positive, one dead

दस और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Sun, 07 Jun 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ten more reports corona positive, one dead
राठ रोड स्थित संकटा देवी मंदिर में सैनिटाइज करते लोग - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जनपद में रविवार को एक साथ दस लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। जबकि शनिवार को कोंच निवासी जिस राजमिस्त्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, कोंच निवासी संक्रमित की मौत झांसी में हुई है। वह कोरोना के अलावा कैंसर से भी पीड़ित था। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। जिसमें 41 ठीक हो चुके हैं और 15 एक्टिव केस है और राजमिस्त्री को मिलाकर चार मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, माधौगढ़ क्षेत्र के गोहन गढ़िया में बीते दिनों संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके संपर्क के अंतर्गत शनिवार को पत्नी और माधौगढ़ तहसील के ही गांव सोनेपुरा के ही एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी तरह ग्राम धर्मपुरा में भी दंपति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डकोर ब्लाक के ग्राम धमनी में भी दिल्ली से आए दंपति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। धमनी निवासी दंपति दिल्ली में कपड़े की फैक्टरी में काम करते थे। हालांकि ही में वे अपने गांव लौटे थे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में नगर पंचायत कदौरा में भी आंध्र प्रदेश में रहकर झूला चलाने वाला युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कदौरा निवासी युवक को 2 जून को होम क्वारंटीन किया गया था। इसी तरह देर शाम कालपी के मिर्जा मंडी इलाके में कपड़े की दुकान करने वाले व्यापारी की भी रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। इसी मोहल्ले में ही देर रात दंपति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को कोंच के भगत सिंह नगर मोहल्ले में जिस राजमिस्त्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाकर उनके परिजनों को न सिर्फ जांच के लिए उरई जिला अस्पताल लाया जा रहा है। बल्कि उन्हें क्वारंटीन भी किया जा रहा है। संक्रमितों के मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को चेताया गया है कि वे सामाजिक दूरी बनाकर रहें। जो भी लोग इन संक्रमितों के संपर्क में रहे हों, वे स्वेच्छा से जानकारी दे सकते हैं ताकि उन्हें कोरोना बीमारी से बचाया जा सके।

कालपी में सैनिटाइज करते पालिका कर्मचारी

कालपी में सैनिटाइज करते पालिका कर्मचारी- फोटो : ORAI

कदौरा में कोरोना पॉजिटिव के घर के पास खड़े अधिकारी व चेयरमैन

कदौरा में कोरोना पॉजिटिव के घर के पास खड़े अधिकारी व चेयरमैन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed