फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   temple,market,clothes,gold,silver

बाजारों में कन्हैया की धूम, बिक रहे झूले व मुकुट

Sat, 28 Aug 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
temple,market,clothes,gold,silver
दुकान में झांकी का सामान खरीदती महिलाएं। - फोटो : ORAI
उरई। इस बार श्रीकृष्णजन्माष्टमी 30 अगस्त को पड़ रही है। खास बात यह है कि संत और गृहस्थ एक ही दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाएंगे। उधर, बाजारों में चहल पहल और खरीदारी नजर आने लगी है। मिट्टी से लेकर पीतल तक के नन्हें से कन्हैया की मूर्तियां सजी हुई है। उन्हें सजाने के लिए मोतियों की माता, चांदी सा चमचमाता मोर मुकुट और झूला भी खूब बिक रहा है। इस बार बड़ी मूर्तियों के बजाए छोटी और आकर्षक मूर्तियां बाजार में अधिक दिखाई दे रही है। भगवान के रंग बिरंगे कपड़े भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। बच्चे भी घरों में झांकियां सजाने के लिए साफ-सफाई में जुटे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों घंटाघर व बलदाऊ चौक की फुटपाथों पर कृष्ण कन्हैया की मूर्तियों की दुकानें सजी हुई है। कहीं मिट्टी के तो कहीं कांच और पीतल के छोटे बड़े भगवान रखे दिखाई दे रहें हैं। जिन्हें ग्राहक हाथों हाथ खरीद भी रहे हैं। भगवान की सजावट के लिए मुकुट, लाल पीले वस्त्र, माला और झूला भी बेचा जा रहा है। झूले के दाम 150 से 500 रुपये तक है। जबकि भगवान की मूर्तियां भी 100 से 1500 रुपये तक है। इसके अलावा रंगीन बल्ब, चमकती पन्नियों की झालर, धागे पर लटकते लाल-हरे लड्डू, रंगीन कागज भी खूब खरीदे जा रहे हैं। छोटे बड़े बंदी गृह भी दुकानों में सजे हैं।
विज्ञापन

---
घरों में बच्चे भी झांकी की तैयारी में जुटे
पर्व को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह है। हालांकि स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन के चलते बच्चों की झांकी नहीं सज पाएगी। पर घरों में बच्चे आनलाइन झांकी का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा घरों में नए पुराने खिलौने भी झांकी के लिए एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
व्रत का सामान भी खरीद रही महिलाएं
झांकी के अलावा श्रीकृष्णजन्म पर व्रत का सामान भी खूब बिक रहा है। जिसमें फलों के अलावा मेवा, मिसरी की बिक्री हो रही है। वहीं सेंधा नमक, कुटू का आटा भी बिक रहा है। सोमवार की बिक्री के लिए ठेले वालों ने खीरे का भी स्टाक कर रखा है। फूल विक्रेताओं के मुताबिक सोमवार के लिए अधिक माल भी मंगाया जाएगा।

----------
मंदिरों, पुलिस लाइन में सजेंगे लड्डू गोपाल
हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर सजावट के लिए मंदिरों और पुलिस लाइन में भी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के गल्ला मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी साज सज्जा काम चल रहा है। जिसमें रंग बिरंगी बिजली की झालरें भी लगाई जा रही है। वहीं पुलिस लाइन में भी बंदी गृह की भव्य झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed