फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager kidnapped and killed, family and villagers block Saravan Road

Jalaun News: किशोर को अगवा कर मार डाला, परिजनों और गांववालों ने जाम किया सरावन रोड

Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and killed, family and villagers block Saravan Road
उरई। घर से निकले गोहन थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी किशोर को अगवा कर मार डाला गया। वह गुरुवार शाम से लापता था। शुक्रवार शाम को उसका शव झाडि़यों के पास मिलते ही घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अन्य लोगों के साथ सरावन रोड पर जाम लगा दिया। ये लोग थानाध्यक्ष के निलंबन और चार लोगों के खिलाफ अपहरण, हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


गांव से दो-ढाई किलोमीटर दूर मजार के पास मृत मिले किशोर के सीने पर उसका मोबाइल रखा था। इससे लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं हो सकता। यह हत्या की घटना है। किशोर की बाइक कुछ दूर पड़ी थी। आसपास एक्सीडेंट के भी कोई निशान नहीं मिले हैं। किशोर के सिर और गले में सूजन के साथ लाल निशान मिले हैं। एएसपी प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पांच थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे सीओ परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन घरवाले अपनी मांगों पर अड़े हैं। खबर लिखे जाने तक जाम खुला नहीं था।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव के नहीम का पुत्र कसीम खान (16) बृहस्पतिवार को बाइक से सरावन जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन की। कोई पता न चलने पर पिता थाने पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार शाम किशोर का शव सरावन गांव के पास मेला मैदान में बनी मजार के पास झाड़ियों के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि रात में वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। तुरंत तलाश की जाती तो बेटे की हत्या नहीं होती।



इंसेट--

बहन की शादी में शामिल होने आया था कसीम
घरवालों ने बताया कि कसीम अपने भाइयों के साथ मुंबई में रहकर काम करता था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से मां नूर अख्तर का रो रोकर बुरा हाल है। 07 फरवरी को उसकी बहन मंतशा की शादी थी। इस पर वह घर आ गया था। तब से वह घर पर ही था। शुक्रवार को उसे मुंबई लौटना था। पिता ने आरोप लगाया कि चार लोग उसे ले गए और हत्या कर शव झाड़ियों के पास फेंक दिया। अगर हादसा हुआ होता तो मोबाइल उसके सीने पर नहीं रखा होता।




इंसेट--



सरावन रोड पर जाम में फंसे सैकड़ों लोग

घटनास्थल सरावन रोड पर तीन घंटे से जाम लगा है। इसमें सैकड़ों लोग फंसे हैं। जाम की सूचना पर सीओ अंबुज यादव पांच थानों की पुलिस के साथ मौके पर डटे हैं। उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए परिजनों को जाम खोलने के लिए कहा लेकिन परिजन टस से मस नहीं हुए।


वर्जन--



हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। जांच की जाएगी। -प्रदीप कुमार, एएसपी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed