{"_id":"5c8163efbdec22144e5c1c0f","slug":"teenager-frying-the-peas-scorched-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटर भून रहा किशोर आग से झुलसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटर भून रहा किशोर आग से झुलसा, मौत
Fri, 08 Mar 2019 12:11 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाहर बैठे मृतक गोलू के परिजन।
- फोटो : amar ujala
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहनी निवासी किसान जगदीश का 10 वर्षीय पुत्र गोलू पाल बुधवार की दोपहर तीन बजे खेत पर मटर के होरा खाने गया था। वहीं पर आग जलाकर गोलू मटर भून रहा था, तभी तेज हवा चलने से उड़ी चिंगारी से बगल में रखे मटर के ढेर में आग लग गई। गोलू आग बुझाने में जुट गया, इस बीच अचानक आग ने उसके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह चीखने चिल्लाने लगा। गोलू की आवाज सुन पास पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और उसकी आग बुझाई जब तक वह काफी झुलस गया था।
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे आननफानन में सीएचसी माधौगढ़ ले गए। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां सुनीता ने बताया कि उसने गोलू को खेत पर जाने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। गोलू चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत पर भाई-बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन