फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager drowned in Betwa not found even on third day

तीसरे दिन भी नहीं मिली बेतवा में डूबी किशोरी

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Betwa not found even on third day
कोटरा। अपने पिता के साथ बेतवा नदी नहाने गई डूबी किशोरी का तीसरे दिन कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं लगातार पुलिस व गोताखोरों की टीम किशोरी की तलाश कर रही है। किशोरी के न मिलने से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व कस्बा कोटरा के नरसिंह पुरा निवासी शरीफ अपनी बेटी गुड्डो के साथ बेतवा नदी में नहाने गए थेे, तभी उनकी दस वर्षीय बेटी गुड्डो नदी डूब गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का पता नहीं चला तो पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम ने नदी में घंटों तलाश की, लेकिन किशोरी का कही पता नहीं चल सका था। तीसरे दिन भी किशोरी की तलाश में गोताखोरों ने अभियान चलाया। वहीं बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से बेतवा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किशोरी को ढूंढने में गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। किशोरी के परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed