{"_id":"610ad7ed8ebc3e88d36048ee","slug":"teacher-sdm-principal-voter-collage-orai-news-knp644350221","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने पर बिफरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने पर बिफरे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिक्षक, शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी गई है। बीएलओ बनाए जाने से नाराज शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बीएलओ ड्यूटी से हटाने की मांग की है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष लालजी पाठक के नेतृत्व में विकास खंड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश है शिक्षक, शिक्षिकाओं से शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त कार्य न लिया जाए। न्यायालय के आदेश के बाद भी शिक्षक, शिक्षिकाओं को विधानसभा चुनावों के लिए बीएलओ बना दिया है। यहां तक कि एकल विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगा दी गई है। एकल शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी लग जाने के कारण ऐसे विद्यालय बंद हो जाएंगे। विद्यालय बंद होने के कारण स्थानांतरण प्रमाण पत्र, अंकपत्र निर्गत करने के कार्य बाधित होंगे। शिक्षक शिक्षकिाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। इस दौरान अर्चना सीरोठिया, अनुराधा गुप्ता, प्रतिमा निरंजन, प्रिया मिश्रा,रंजना, कल्पना, पूनम राजे, मोना गुप्ता, बृजेंद्र, देवीचरण, अंजू, कमलेश आदि मौजूद रहे।
---
वामपंथी मोर्चा ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
जालौन। वामपंथी मोर्चा नगर जालौन के बैनर तले श्यामकिशोर गुप्ता, कमलेश आचार्य, शिवबालक बाथम, जहीर ने एसडीएम मीनू राणा को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों का चयन किया गया है। जबकि पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए अपात्रों की जांच कराई जाए। सरकारी राशन लेने के लिए कई मोहल्लों की दुकानें दूसरे मोहल्लों में शिफ्ट की गई हैं। ऐसे में राशनकार्ड धारकों को दिक्कत होती है। राशनकार्ड धारकों की सहूलियत के लिए दुकानें मोहल्ले में स्थापित कराई जाए। नए राशनकार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए। मोहल्ला भवानीराम, खंडेराव, कोंच चौराहे, दलालनपुरा में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगवाया जाए। उन्होंने नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स के जारी नोटिस के माध्यम से 100 से 200 गुना तक वृद्धि किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। (संवाद)