{"_id":"b7b14ee58a058b0e8df8027333aefb94","slug":"suv-collision-killed-two-cousins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों से मिले नंबर के आधार पर पुलिस स्कार्पियों की तलाश कर रही है।
मृतक हेलमेट नहीं पहने थे। कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी
शिवम पांचाल (20) पुत्र जगमोहन, अपने चचेरे भाई अंशुल पांचाल (22) एवं गांव
के ही शैलेंद्र परिहार के साथ सोमवार को बाइक से मिहोना किसी
शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शाम करीब चार बजे वे माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा रानी बगिया के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो से टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना पाकर माधौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने शिवम
और अंशुल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र परिहार की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मय स्कार्पियो के फरार हो गया है। राहगिरों से मिले नंबर के आधार पर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।