फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Supporters cheered on Ramendra becoming BJP district president

रामेंद्र के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह

Fri, 29 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Supporters cheered on Ramendra becoming BJP district president
नबाब सिह - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। नगर के भाजपा नेता रामेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बनाजी को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने गोले दागकर व मिठाई बांटकर हर्ष जताया। बताते हैं कि रामेंद्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफी करीबी रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही स्वतंत्र देव ने मंच से रामेंद्र का नाम लेकर उनके साथ मिलकर पार्टी में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया था। उसी दिन से तय माना जा रहा था कि रामेंद्र को पार्टी में कोई न कोई बड़ी जिम्मेदारी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बापू साहब निवासी रामेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बनाजी राजनीति में नया नाम नहीं हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन से ही राजनीति का ककहरा सीखना शुरू कर दिया। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ काम करते हुए उन्होंने भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने तक का सफर तय किया है। 1973 को जन्मे बनाजी ने प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर से ग्रहण कर करते हुए उन्होंने बीएससी स्नातक की पढ़ाई की है। विद्यार्थी परिषद में इंटर कालेज प्रमुख से होकर विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रहे व दो बार विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक का दायित्व निर्वहन किया।
विज्ञापन

इससे बाद भाजपा से जुड़कर युवा मोर्चा के भी जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य का भी दायित्व ग्रहण किया। इसके बाद पार्टी में जिला महामंत्री के पद के साथ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय सदस्य भी रहे हैं। अब पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिले का कार्यभार सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष चुना है। यह सूचना जैसे ही नगर में पार्टी के लोगों को हुई तो उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए गोले दागने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, राजा सिंह सेंगर, वाचस्पति मिश्रा, कैलाश पाटकार, सतीश सिंह सेंगर, पप्पू चौहान, सोनू चौहान, राजीव मोहन मिश्रा, अविनाश सिंह सेंगर, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र सोनी, प्रदीप सक्सेना, राजा विश्नोई, रामू गुप्ता, गौरव गुर्जर, वैभव अग्रवाल, विपुल दीक्षित, उपेंद्र सिंह गुर्जर आदि ने गोले दागकर व मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।

नवाब सिंह बने सपा जिलाध्यक्ष
उरई। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवाब सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवाब सिंह पिछले काफी समय से सपा पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर सपाइयों ने भी हर्ष जताया है। पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी का कहना है कि नवाब सिंह काफी अनुभवी है, उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती ही प्रदान होगी।

मिठाई खिलाते कार्यकर्ता।

मिठाई खिलाते कार्यकर्ता।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed