{"_id":"645d3c91c6d88e8af8026414","slug":"summer-special-stopped-by-applying-emergency-brake-orai-news-c-12-1-227773-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई समर स्पेशल
Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3-ओएचई लाइन में लटकता तिरपाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर कानपुर से पुणे जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन (01038) गुरुवार सुबह जब उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंच रही थी, तभी ओएचई लाइन में एक बड़ा तिरपाल फंस गया। यह देखकर चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। लाइन क्लीयर होने के करीब 15 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
ट्रेन उरई स्टेशन के होम सिग्नल के पास से गुजर रही थी। तभी चालक ने ओएचई लाइन पर एक तिरपाल लटकते देखा। अचानक ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। डिप्टी एसएस ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम झांसी और टीआरडी विभाग को दी।
इस पर मौके पर पहुंचे टीआरडी विभाग के टेक्नीशियन दीपक साहू ने ओएचई लाइन में फंसी तिरपाल को निकाला। इसके चलते ट्रेन 11.12 बजे से 11.27 बजे तक करीब 15 मिनट खड़ी रही। लाइन क्लियर होने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि पुणे समर स्पेशल के आने से पहले एक खाली मालगाड़ी इसी ट्रैक से गुजरी थी। मालगाड़ी का तिरपाल उड़कर ओएचई लाइन में फंस गई थी। बाद में कर्मचारियों ने तिरपाल को हटाया। इसके बाद ट्रैक बहाल हो पाया।