फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   summer

आसमान से बरस रही आग, नहीं तक नहीं खुले सार्वजनिक प्याऊ

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
summer
जालौन। आसमान से बरस रही आग के चलते पारा लगातार बढ़ता जा रहै। अभी तक किसी भी सरकारी संस्था या समाजसेवी संस्था ने नगर में सार्वजनिक प्याऊ नही लगवाया है। जिसके कारण राहगीर गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।
विज्ञापन

गर्मी में लोगों को सबसे अधिक प्यास सताती है। इस मौसम में लू से बचने के लिए एवं गले को तर करने के लिए शीतल जल की जरूरत होती है। नगर के मुख्य बाजार सब्जी मण्डी, देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा समेत तमाम सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

जिसके कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। नगर पालिका प्रशासन अथवा सरकारी रुपये लेकर समाजसेवा करने वाली किसी भी समाजसेवी संस्था ने अभी तक नगर में सार्वजनिक प्याऊ खोलने की व्यवस्था नहीं की है। नागरिक विपुल दीक्षित, अनुराग बहरे, अफजाल अहमद, पुष्पेंद्र यादव, इब्राहीम सिद्दीकी, जाफर सिद्दीकी, अकरम सिद्दीकी, आदि ने प्रशासन से मांग की है कि नगर में शीतल जल के सार्वजनिक प्याऊ खुलवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों के लिए रखवाया पानी का पात्र
जालौन। गर्मी पानी की तलाश में जानवर भी भटकते हैं। गर्मी में जानवरों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी उदयभान गौतम व एसएसआई आनंद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली गेट पर पानी की सीमेंट से बने हुए दो पात्र पानी भरवाकर रखवाए हैं। पुलिस के इस मानवीय पहल की सभी ने सराहना की है। कोतवाल ने बताया कि उक्त दोनों पात्रों को प्रतिदिन भरवाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की है कि अपने घर की छतों और दरवाजों पर पानी से भरे हुए पात्र रखें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed