{"_id":"8e949dcd4337e2629bc4add7f5634d73","slug":"student-teacher-brutally-beaten-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम पद्धति के स्कूल में पढ़ रहे छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। जानकारी होने पर परिवारीजन स्कूल पहुंचे और घायल छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। परिवारीजनों ने मंगलवार को एसपी एन कोलांची से मिलकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने मामले की जांच सीओ कालपी को सौंप कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर कोतवाली के उमरारखेरा निवासी शीला पत्नी स्वर्गीय अवध किशोर ने एसपी एन कोलांची को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके दो पुत्र विजय कुमार व अभिषेक कुमार कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बबीना के आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र हैं।
18 सितंबर को विद्यालय में तैनात शिक्षक नितिन राज ने अभिषेक को अकारण मारापीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन तक उसका अस्पताल में इलाज चला, तब जाकर वह ठीक हो सका। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सीओ कालपी महेंद्र सिंह को सौंपी है।