फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   student died due to overload auto

ओवरलोड आटो से गिरकर छात्रा की मौत

Fri, 25 Oct 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
student died due to overload auto
छात्रा के पिता चंद्रशेखर को ढाढस बांधते प्रधान व ग्रामीण - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। ओवरलोड आटो में ड्राइवर की सीट पर बैठी हाईस्कूल की छात्रा अचानक ब्रेक लगने से सड़क पर आ गिरी और उसी आटो के पहिये उसके ऊपर से गुजर गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। छात्रा की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली निवासी चक्की संचालक चंद्रशेखर वर्मा की 15 वर्षीय पुत्री आकांक्षा हाईस्कूल की छात्रा थी। आकांक्षा गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे गांव से आटो पर सवार होकर उरई स्थित आर्यकन्या स्कूल जा रही थी। आटो में पीछे की सीट पर ओवरलोड सवारियां थी, जिस कारण आकांक्षा को आगे ड्राइवर के साथ दरवाजे के ठीक बगल में बैठना पड़ा। अभी आटो गांव से थोड़ी ही पहुंचा था तभी अचानक चालक के ब्रेक लगाने पर आकांक्षा आटो से सड़क पर जा गिरी
विज्ञापन

और फिर उसी आटो के पहिये उसे कुचलते हुए निकल गए। हादसे को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए, आटो में बैठीं सवारियां भी उतर गई। राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी बीएल यादव का कहना है कि आटो और चालक शैलेंद्र पुत्र भगवती प्रसाद निवासी टिमरो को कोतवाली पहुंचा दिया गया है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। आकांक्षा छह बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसका एक भाई भी है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली की छुट्टियां होने पर खुश थी आकांक्षा
बहनों बुलबुल, शिवानी, आकांक्षा, शालिनी, कंचन आदि ने बताया कि आकांक्षा स्कूल जाते वक्त बहुत खुश थी। आज से दीवाली की छुट्टियां होनी थी। आकांक्षा ने पापा मम्मी से कह रखा था कि स्कूल की छुट्टी होते ही वह शाम को अपने और बहनों के लिए बाजार से नए कपड़े खरीदने चलेगी। क्या पता था कि दीवाली की खुशियां आने से पहले ही परिवार पर दुखों का अंधकार छा जाएगा।

बटिया उठो, तुम्हें तो अधिकारी बनना था
घटनास्थल पर बदहवास हालत में पहुंचे आकांक्षा के पिता चंद्रशेखर और मां सीता सड़क पर बेटी के शव से लिपटकर बिलख रहे थे। पिता बार-बार कह रहा था कि उठो बिटिया तुम्हें तो पढ़कर लिखकर अधिकारी बनना था, तुम कैसे सो सकती हो। वहीं मां भी हाय हमार बिटिया चिल्लाकर बार-बार बेहोश हो रही थी।

छात्रा आकांक्षा की फाइल फोटो

छात्रा आकांक्षा की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed