जालौन। उरई में कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने नगर में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। दुकानों पर पुलिस ने भीड़ इकट्ठी नहीं होने दी।
कोरोना से अभी तक अप्रभावित जनपद में आखिरकार कोरोना ने दस्तक दे ही दी। अब लोगों को यही समझाया जा रहा है कि वह अधिक से अधिक घरों में रहे। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। जनपद में कोरोना के मरीज की पुष्टि होने के बाद पुलिस व प्रशासन ने रविवार को और अधिक सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया। पुलिस ने एक दुकान पर एक एक मीटर से अधिक दूरी पर चार से अधिक लोगों को खड़ा नहीं होने दिया। पुलिस 8 बजे से 12 तक पूरे बाजार में गश्त करती नजर आई। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल सुनील सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित बाजार में व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे।