{"_id":"62d8465ae28bea426f2a8f54","slug":"stole-four-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-shop-counter-in-broad-daylight-orai-news-knp7086071140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दुकान के काउंटर का लाक तोड़कर चार लाख चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े दुकान के काउंटर का लाक तोड़कर चार लाख चुराए
विज्ञापन
दुकानदारों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : ORAI
कालपी। कामन सर्विस सेंटर की दुकान के काउंटर का लॉक तोड़कर चोर ने उसमें रखे लाखों रुपये पार कर दिए। दुकानदार जब दुकान पर आया तो टूटा लॉक व रुपये गायब देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कालपी कस्बे के मोहल्ला हैदरीपुरा निवासी इमरान की मुन्ना फुल पावर चौराहा पर कामन सर्विस सेंटर की दुकान है। इसमें एक प्राइवेट बैंक का एटीएम भी लगा है। बुधवार की दोपहर इमरान पड़ोसी दुकानदार को दुकान तका कर कुछ काम से टरनगंज बाजार चला गया। इसी बीच दुकान में घुसे चोर ने काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे चार लाख रुपये की नकदी पार कर दी। इमरान जब दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि दो युवक बाइक से आए थे। एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया था। दूसर युवक हेलमेट व मास्क लगाए था जो दुकान में घुसा था। उसने लॉक तोड़कर रुपये बैग में डाल लिए। इसके बाद दोनों बाइक से जुलेटी बाजार की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जिसमें चोर की पूरी हरकत कैद हो गई। कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
---------------
पुलिस सहायता केंद्र पर नहीं थे पुलिसकर्मी
जिस दुकान में घटना हुई उसके सामने ही पुलिस सहायता केंद्र है। इसमें 24 घंटे पुलिसकर्मी रहते है। चोरी की घटना के समय वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसे लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी मौजूद होते तो शायद बदमाश पुलिस के डर से घटना को अंजाम नहीं दे पाते।