{"_id":"620d4408d0981009886ff664","slug":"star-sports-1-schedule-bjp-school-kalpi-congrees-orai-news-knp6810034159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बिना नहीं बनेगी सरकार : प्रतापढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के बिना नहीं बनेगी सरकार : प्रतापढ़ी
विज्ञापन
उरई के बजरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते कांग्रेस अल्पसंख्
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मशहूर शायर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की गद्दी गांधी के सिद्धांतों पर चलेगी या गोडसे की विचारधारा पर, इसका निर्णय जनता को करना है। अब देश की गद्दी संविधान के हिसाब से चलेगी। कांग्रेस ऐसा इंतजाम लेकर आई है। वह बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला खाबरी सोनकर के समर्थन में शहर के बजरिया में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी देश बेचने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस को कम न आंका जाए, कोई भी सरकार बनेगी, उसे कांग्रेस का समर्थन लेना पड़ेगा। प्रियंका गांधी जब भी विकास या रोजगार की बात करती हैं तो भाजपा विषय को भटकाकर जाति और धर्म की बात करती हैं। प्रतापगढ़ी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शायरियां सुनाकर लोगों को खूब रिझाया। उरई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला खाबरी सोनकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, अयूब अंसारी, फैजानउल हक आदि मौजूद रहे।
-----------------
शिक्षा के मंदिर में नफरत फैलाने की साजिश
कालपी। कालपी से प्रत्याशी उमाकांति के समर्थन में एमएसवी इंटर कालेज के मैदान में सभा कर रहे इमरान प्रतापगढ़ी ने यहां भी भाजपा पर हमला किया। कहा कि यूनिवर्सिटी में छात्राओं के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज, लाइब्रेरी में आंसू गैस छोड़ने, हाथरस की रेप पीड़ित दलित लड़की के शव को रात में जलाने की घटनाओं का कांग्रेस ने ही विरोध किया है। उन्होंने झोली फैलाकर कांग्रेस प्रत्याशी का सहयोग करने की अपील की।