{"_id":"629a4a1f5ff6e7675c4cd1ef","slug":"sports-mla-cricket-team-win-orai-news-knp700456111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतपुरा ने मितौली को 19 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतपुरा ने मितौली को 19 रनों से हराया
विज्ञापन
हरौली में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक मूलचंद निरंजन।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। ररुवेश्वर क्रिकेट क्लब हरौली की ओर से शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में हिम्मतपुरा की टीम ने मिहौनी को 19 रनों से हराया।
मिहौनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हिम्मतपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 99 रन बनाए। इसमें श्याम ने 38, राकेश कुमार ने 21, कपिल ने 18 और राहुल ने 17 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मिहौनी की टीम 80 रनों पर सिमट गई। इसमें मानवेंद्र ने 21 और धरम सिंह ने 20 रनों का सहयोग दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हिम्मतपुरा के गेंदबाज अकिंत, दीपक ने 3-3 विकेट लिए।
इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेलों से स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ-साथ प्रतिभा में भी निखार आता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का गांव में होना नितांत आवश्यक है। इस दौरान केटी तोमर, विक्रम सिंह, अमित बादल, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।