{"_id":"6192a55981b2c964c669deaf","slug":"sport-orai-news-knp664188477","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश पहलवान ने करमवीर को पटखनी देकर जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश पहलवान ने करमवीर को पटखनी देकर जीती कुश्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। ररूआ महादेव मंदिर हरौली पर सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांव पेच दिखाए। 20 हजार इनाम की कुश्ती में राजेश (भरतपुर) ने करमवीर (रौन) को पटखनी देकर चैंपियनशिप जीती। करमवीर व राजेश की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
ररूआ महादेव मंदिर पर आयोजित दंगल में ख्याति लब्ध पहलवानों ने हिस्सा लेकर कुश्ती के दांव पेच का प्रदर्शन किया। 20 हजार की इनामी कुश्ती राजेश (भरतपुर) और करमवीर (रौन) के बीच हुई। इसमें राजेश विजेता घोषित किए गए। 11 हजार रुपये की इनामी की कुश्ती में श्यामवीर (आगरा) ने भरत पहवान (मुरैना)को चित कर दिया। पांच हजार वाली कुश्ती में छुन्ना गुरजेश (पंजाब) ने भूपेंद्र (मथुरा)को पटखनी दी।
चार हजार इनाम वाली कुश्ती में कुठौंदा के राममोहन पहलवान ने पानीपत के सोमवीर को चारों खाने चित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवींद्र सिंह व केशवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से गांवों में छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। इस तरह का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।