फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Speeding tractor-trolley upturned, four injured

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार लोग घायल

Thu, 05 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 05 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Speeding tractor-trolley upturned, four injured
हादसे में घायल युवक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

उरई (जालौन)। ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर औरैया जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठे बाप-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के  ग्रामीण मौके पर आए और ट्राली के नीचे दबे लोगाें को बाहर निकला और सीएचसी कुठौंद में भर्ती कराया जहां तीन लोगाें की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव पंडितपुर निवासी आतमाराम (57) अपने पुत्र मुलायम सिंह (24) व गांव के ही अंकित (28) , लक्ष्मीराम (70) के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर औरैया बंचने जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे जब ट्रैक्टर ट्राली शंकरपुर गांव के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर चालक अंकित ने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर ट्राली समेत खंदक में पलट गई। उसके नीचे दबकर सभी चाराें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पिता पुत्र व ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed