फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP Walkover conch, pitched in Ndiganv

कोंच में सपा को वॉकओवर नदीगांव में घमासान

Sat, 06 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उरई
ब्यूरो, अमर उजाला उरई Updated Sat, 06 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP Walkover conch, pitched in Ndiganv

सत्तादल सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना ब्लॉक

विज्ञापन
प्रमुखी का चुनाव कोंच में बिना किसी लड़ाई के उसकी झोली में आ गया है। वहीं, नदीगांव में मौजूदा ब्लॉक प्रमुख शांतिदेवी ने पार्टी के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

कोंच में सपा प्रत्याशी ऐंद्रकुमार निरंजन ने भारी तामझाम के साथ दो सेट में नामांकन किया। निर्धारित समय तक एकमात्र उन्हीं का परचा आने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री प्रलुव्य निरंजन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर निरंजन मौजूद रहे।

उधर, नदीगांव में चूंकि चुनाव में बाहुबलियों के बीच मुकाबला है, इसलिए प्रशासन ने वहां ऐहतियात के तौर पर खास इंतजाम पहले से ही कर रखे थे। डीएम रामगणेश, पुलिस कप्तान एन कोलांचि, के अलावा भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

उधर, ब्लाक नदीगांव महिला के लिए आरक्षित सीट है। वहां छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सपा समर्थित प्रत्याशी डॉलीसिंह गुर्जर जो दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष जमींपाल सिंह गुर्जर की पत्नी हैं, ने भारी तामझाम के साथ दो सेट में नामांकन भरे। जिलाध्यक्ष सपा सहित पूरी टीम इस दौरान वहां भी मौजूद रही।

अन्य चार प्रत्याशियों में संध्या, सावित्री, गायत्री और अंजू के नाम शामिल हैं। इन चार प्रत्याशियों को किसी न किसी के डमी के रूप में देखा जा रहा है जबकि वहां सीधा मुकाबला सपा की डॉली और मौजूदा ब्लॉक प्रमुख शांतिदेवी के बीच माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed