फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,train,RPF,GRP,station

एसओजी को सौंपी गई ट्रेन लूटकांड खुलासे की कमान

Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP,train,RPF,GRP,station
उरई (जालौन)। झांसी कानपुर रेलवे सेक्शन में पटना इंदौर एवं पुष्पक ट्रेन में हुई लूटकांड में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। अब जीआरपी झांसी के एसपी मोहम्मद इमरान ने इस मामले में जालौन एसपी रवि कुमार से मदद मांगी है। एसपी ने जालौन एसओजी को भी इस मामले के खुलासे के लिए लगा दिया है। अब एसओजी ने जीआरपी से मामले की डिटेल लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले पटना इंदौर एक्सप्रेस और इसके चौबीस घंटे के भीतर पुष्पक एक्सप्रेस में हुई लूट के मामले में कई टीमें और सर्विलांस टीम लगी हुई है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है लेकिन अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। जिस तरह सिग्नल में मिट्टी पोतकर घटना को अंजाम दिया गया है उससे रेलवे सकते में है। रेलवे अधिकारियों का इस बात पर भी जोर है कि घटना का खुलासा तो किया ही जाए। साथ ही इस तरह की वारदात दोबारा न हो इसके भी पुख्ता इंतजाम किए जाए। सर्विलांस टीम मोबाइल लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि इस मामले के खुलासे में लगाई गई झांसी, आगरा आदि जगह से आई पुलिस टीमें अपने अपने स्तर से खुलासे में लगी है। अब जालौन एसओजी भी इस मामले में लग गई है।
विज्ञापन

-------
सीसीटीवी के फुटेज भी देखे गए
पुलिस ने इस सेक्शन के आटा और एट, सेमरी, बारा जोड़ आदि टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा जिस होटल और रेस्टोरेंट में कैमरे लगे है, उनकी भी फुटेज देखी। पेट्रोल पंपों पर जाकर भी सीसीटीवी फुटेज देखे और कर्मचारियों से जानकारी ली गई। यूपी 112 की मोबाइल टीमों से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed