फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP reached Aata police station and gave instructions to speed up patrolling.

Jalaun News: आटा थाना पहुंचे एसपी गश्त में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sat, 29 Nov 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
SP reached Aata police station and gave instructions to speed up patrolling.
आटा। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अचानक आटा थाना पहुंचे और थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, आपराधिक रजिस्टरों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहराई से जांच की। साथ ही गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, अद्यावधिक करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। एसपी ने कहा कि सर्दी बढ़ने के साथ चोरी और अन्य घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है, इसलिए थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त को तेज करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि पेट्रोलिंग दल समय निर्धारित कर नियमित रूप से संवेदनशील स्थानों का दौरा करें,उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, इटौरा चौकी इंचार्ज अनुपम मिश्रा, संकटमोचन चौकी इंचार्ज रामसनजीवन वर्मा, महेंद्र सिंह, विपिन द्विवेदी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed