फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,judge,DM,line

आन बान शान से लहराया तिरंगा

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP,police,judge,DM,line
उरई। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर हुई परेड की सलामी डीएम प्रियंका निरंजन ने ली। उन्होंने ध्वज भी फहराया। परेड के बाद उन्होंने शपथ दिलाई और गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अपनी सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों वह कर्मचारियों को गोल्ड, सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, महिला आरक्षी, एनसीसी, फायर सर्विस, दंगा नियंत्रण, 1090, विधि विज्ञान टीम आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की तालियां बटोरी। परेड में जिला जज तरुण सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर व टाउनहाल में भी ध्वज फहराया। उधर, जिला जजी में जिला जज तरुण सक्सेना ने ध्वज फहराया। इस दौरान जिला जज की पत्नी शोभना सक्सेना द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ऊं वाटिका वीडियो प्रोजेक्टर पर चलाई । जिला कारागार में जेलर सुनीत कुमार ने ध्वज फहराया। डकोर के ब्लाक परिसर, पंचायत भवन, कोतवाली परिसर, बैंक आदि सरकारी परिसरों और विद्यालयों ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

----------------
फोटो-26-तहसील भवन पर ध्वजारोहण करते एसडीएम। संवाद
उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
कोंच। गणतंत्र दिवस कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूरी आन बान शान से तिरंगा लहराया।
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम राजेश सिंह, कोतवाली भवन पर सीओ शाहिदा नसरीन, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख रानी देवी, नदीगांव खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह, खंड शिक्षा कार्यालय कोंच में बीईओ अजीत यादव, नदीगांव में विजय बहादुर सचान, वन विभाग में वन रेंजर अंगद सिंह, मंडी समिति कार्यालय में मंडी सचिव रवि, गल्ला व्यापारी समिति कार्यालय पर अध्यक्ष अजय रावत, प्राइवेट बस यूनियन कार्यालय पर अध्यक्ष मल्लू शाह ने झंडा फहराया। एमपीडीसी महाविद्यालय, सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय, सूरज ज्ञान महाविद्यालय, एमएसडी महाविद्यालय तीतरा, अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय, सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज, अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, एनएस अकादमी, विजडम नेशनल स्कूल में तिरंगा झंडा फहराकर मिष्ठान्न वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पीएचसी और सीएचसी में भी फहराया तिरंगा
सिरसा कलार थाना सिरसा कलार थाना प्रभारी अजय सिंह ने, न्यू पीएचसी में डॉ. प्रदीप कुमार राजपूत, जहटौली में प्रधान योगेश, सिरसा कलार में प्रधान दृगपाल, इंडियन बैंक में प्रबंधक रवि कुमार, दमरास में प्रधान श्यामसुंदर, छानी अहीर में प्रधान वालेश, पीपरी में रामकिशोर, लहार कनार में प्रधान अमित यादव, सहकारी समिति सिरसाकलार में आजाद सिंह ने, चौधरी शंकर सिंह इंटर कालेज दमरास में प्रधानाचार्य अंगद सिंह तोमर ने, जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मुबीन शेख ने, दीवान महाराज इंटर कालेज जखा में प्रधानाचार्य शिवनारायण सिंह ने झंडा फहराया।
-------------
ध्वज फहराया, सलामी भी दी
माधौगढ़। गणतंत्र दिवस कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। तहसील परिसर पर एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, सीओ कार्यालय पर सीओ राहुल पांडेय, क्रय विक्रय सहकारी समिति पर प्रधानाचार्य आनंद द्विवेदी, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, सीएचसी में डॉ. रामेंद्र पचौरी, बुंदेलखंड इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार,बहादुर सिंह डिग्री कालेज में प्रबंधक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ दीपक यादव, बीआरसी पर बीईओ नेत्रपाल सिंह, इंडियन बैंक में प्रबंधक गौरव पटेल ने झंडा फहराया।

-------------
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
सरावन/कोटरा। जूनियर हाईस्कूल सरावन में महेंद्र प्रताप सिंह ने, सहकारी संघ पर भगवानदास ने, जूनियर हाईस्कूल में प्रधान प्रतिनिधि मनीष नायक, आर्यावर्त बैंक, जिला सहकारी बैंक शाखाओं पर प्रबंधक शिवदत्त, जयदेवी इंटर कालेज पर प्रबंधक राजेंद्र सिंह परिहार ने, कोटरा नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल ने, आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉ चंदबदन मिश्रा ने,शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य रामकुमार ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed