फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,palika,DM,DPRO,doctor

1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छ भारत अभियान

Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP,palika,DM,DPRO,doctor
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता कलक्ट्रेट सभागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छ भारत अभियान हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी 1 से 31 अक्टूबर तक जनपद में स्वच्छ भारत अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाकर अभियान को सफल बनाए। कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर डीपीआरओ को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी में कार्यक्रम को सफल बनाए। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रवि दत्त शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जनपद जालौन में स्वयं सेवकों 1 से 31 अक्तूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक, वेस्ट इकट्ठा किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जनपद के लिए 11000 किलो प्लास्टिक वेस्ट के संग्रहण तथा निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, दिव्यांगजन अधिकारी शिव सिंह, प्रतिनिधि जिला युवा कल्याण अधिकारी अवनींद्र ओझा, डॉक्टर ममता स्वर्णकार, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed