{"_id":"62a8d1beea63e628937f186c","slug":"sp-art-film-collage-boy-orai-news-knp70237306","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल चित्रकार ने एसपी को सौंपा हस्तनिर्मित चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल चित्रकार ने एसपी को सौंपा हस्तनिर्मित चित्र
विज्ञापन
सपी रवि कुमार को उनका चित्र भेंट करता बाल चित्रकार सूरज बौद्ध।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे 15 वर्षीय सूरज बौद्ध की उंगलियों में जादू सा है। किसी को एक नजर देखने के बाद कुछ ही मिनटों में उसका चित्र स्केच कागजों पर उकेरी देता है। चाहे फिल्म कलाकार आमिर खान हो या प्रीति जिंटा या फिर पीएम हो। हाल ही में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का भी चित्र बनाया है। सूरज ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें चित्र भेंट किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के आवास पर पहुंचकर उनका भी चित्र उन्हें सौंपा। चौकीदारी करने वाले समर सिंह का बेटा सूरज कक्षा 9 का छात्र है। सूरज ने बताया बचपन से ही उसे चित्र बनाने का शौक है। वह बहुत छोटा था तब उसके पास पेंसिल खरीदने के पैसे नहीं थे। दूसरे लड़कों से पेंसिल लेकर कभी घरवालों के तो कभी पास पड़ोस के लोगों के चित्र बनाता था। लोगों के चित्र उनके सामने ही बनाकर जब देता तो था। तो वह खुश होकर सौ दो सौ रुपये दे देते हैं। (संवाद)
----------
प्राणायाम और आसन के बारे में बताया
उरई। जीआईसी डकोर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और नीरज कुमार ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम, आसन आदि के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार त्रिपाठी समेत स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने योग में भाग लिया। उन्होंने योग का महत्व बताया। (संवाद)
विज्ञापन
----------
प्राणायाम और आसन के बारे में बताया
उरई। जीआईसी डकोर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और नीरज कुमार ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम, आसन आदि के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार त्रिपाठी समेत स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने योग में भाग लिया। उन्होंने योग का महत्व बताया। (संवाद)
विज्ञापन