फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,adg,ADM,DM,ASP

माहौल खराब करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-एडीजी

Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP,adg,ADM,DM,ASP
जालौन। नगर का माहौल खराब न होने दें। किसी तरह की अफवाह न फैले, इस पर सतर्क नजर रखें। शांतिभंग की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह बात शुक्रवार को एडीजी जोन भानु भास्कर ने जालौन कोतवाली में कही। वह शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर थे।
विज्ञापन

तनाव की आशंका को देखते हुए एडीजी जोन ने जालौन कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को हिदायत दी। कानपुर में हुई घटना के बाद से शासन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। इसलिए नगर में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सतर्क निगाहें रखे। जिन पुलिसकर्मियों की पिकेट पर ड्यूटी है वह अपने प्वाइंटों पर नजर रखे। सभी समुदाय के लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा बनाए। इस दौरान डीएम चांदनी सिंह, एसपी रवि कुमार, एडीएम पूनम निगर, एएसपी असीम चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
जालौन। पैगंबर हजरत मुहम्मद पर भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने तकिया मैदान पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसपी व एसडीएम को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed