फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Soon the electric locomotive trains run

जल्द इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 18 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 18 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Soon the electric locomotive trains run
निरीक्षण करते रेल विद्युतीकरण के जीएम एसपी त्रिवेदी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन (आरई) इलाहाबाद के महाप्रबंधक एसपी त्रिवेदी ने शनिवार को रेलवे के सरसौखी स्थित सब स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे विद्युतीकरण से संबंधित कार्य का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने यहां का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर बिजली चलित इंजन से ट्रेन दौड़ने की बात कही। कानपुर झांसी पैसेंजर ट्रेन में लगे विशेष कोच से
विज्ञापन


आए महाप्रबंधक श्री त्रिवेदी ने उरई स्टेशन पर पत्रकारों को बताया कि सरसौखी स्टेशन पर जमीन अधिग्रहण का मामला निपट गया है। मार्च  से वहां काम भी शुरू हो जाएगा। विभागीय कर्मचारियों के क्वाटर न होने के सवाल पर कहा कि आवास धीरे-धीरे बनाए जा रहे हैं। अगले छह महीने में सभी कर्मचारियों के लिए आवासों का इंतजाम कर दिया जाएगा। लगातार कम
विज्ञापन


हो रहे स्टाफ के बावत कहा कि यह पूरी भारतीय रेलवे की समस्या है। अब तक सभी ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से न चलाए जाने के सवाल पर कहा कि जैसे ही सरसौखी का सब स्टेशन बन जाएगा, वैसे ही इस रूट पर सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने लगेगी। इसके पूर्व उरई आगमन पर उनका विभागीय कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्य परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन


(सीपीडी) जयपुर मुश्ताक अहमद, उप मुख्य इलैक्ट्रिक इंजीनियर अभिषेक जौहरी, उप मुख्य अभियंता विनीत त्यागी, एसएसई मिथलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। डीआरएम झांसी एके मिश्रा ने भी उरई स्टेशन पर वार्ता में कहा कि विकलांगों के लिए स्टेशन पर रैंप व वाटर बूथ, शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इस पर उन्होंने जल्द ही इसका इंतजाम कराने का आश्वासन

दिया। डबल लाइन में काम करने वाली एजेंसी के भागने के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि यह काम रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से कराया जा रहा है। इसलिए वह ही बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि बरगढ़, शंकरगढ़ समेत कई स्टेशन इलाहाबाद मंडल स्थानांतरित कर दिए गए हैं। जिससे काम करने में सुविधा होगी।

 
जीएम ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
एनसीआर के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस से झांसी कानपुर ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, सिगनल, दूरसंचार, विद्युत लाइन आदि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विभागीय कर्मचारियों से चर्चा की। उनके साथ मुख्य ट्रैक इंजीनियर सीपी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर समन्वयर रामेश्वर मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर नार्थ अनुराग यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सेंट्रल अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed