फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SOG team's vehicle hit by a dumper, SI seriously injured

Jalaun News: एसओजी टीम की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, एसआई गंभीर

Sat, 14 Mar 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
SOG team's vehicle hit by a dumper, SI seriously injured
फोटो -04: एसओजी टीम की क्षतिग्रस्त सरकारी गाड़ी का अगला हिस्सा। संवाद
जालौन। हरियाणा से लौट रही चित्रकूट जनपद की एसओजी टीम की गाड़ी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन



यह घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे हुई। एसओजी टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार (45), हेड कांस्टेबल नूर मोहम्मद (32), कांस्टेबल ज्ञानेश मिश्रा (35) और आरक्षी चालक रीतेश पांडेय (36) शामिल थे। वे दबिश देकर हरियाणा से लौट रहे थे। उरई की ओर आते समय कोंच से औरैया जा रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी। हादसे में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार और चालक रीतेश पांडेय घायल हुए। हेड कांस्टेबल नूर मोहम्मद और कांस्टेबल ज्ञानेश मिश्रा को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल उपनिरीक्षक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के बाद भाग रहे डंपर और उसके चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर को कोतवाली में खड़ा करा दिया है और चालक से पूछताछ कर रही है। आरक्षी चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कोतवाल आनंद सिंह ने जांच जारी होने की बात कही है।

फोटो -04: एसओजी टीम की क्षतिग्रस्त सरकारी गाड़ी का अगला हिस्सा। संवाद

फोटो -04: एसओजी टीम की क्षतिग्रस्त सरकारी गाड़ी का अगला हिस्सा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed