फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Smart phones given to Anganwadi workers

आंगनबाड़ी वर्करों को दिए स्मार्ट फोन

Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Smart phones given to Anganwadi workers
आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित करते विधायक। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर खंड विकास कार्यालय के परिसर पर 150 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी जिम्मेदारी से करती हैं। उन्होंने कहा कि शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट बना रही है। इसके चलते दीपावली पर स्मार्ट फोन का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ दीपक यादव ने कहा कि शासन ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। मनरेगा में अब महिला मेट बनाई जा रही हैं। वही बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना संचालित कर महिलाओं को अग्रिम पंक्ति पर खड़ा कर दिया गया हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए थानों हेल्प डेस्क खोलकर सुरक्षा प्रदान की हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए प्रयासरत हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर महिलाओं को एक दिन रोडवेज बसों पर आवागमन फ्री सेवा कर दी जाती है। इस दौरान सीमा सहाय, आशा देवी, शिवकली, विजया, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed