{"_id":"58ea7e824f1c1bbe595b3c68","slug":"sloganeering-to-close-the-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका बंद कराने को की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका बंद कराने को की नारेबाजी
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में चल रहे शराब के ठेके को बंद कराने के लिए गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर नारेबाजी की। डीएम से ठेका बंद कराए जाने की मांग की। महिलाआें के तेवर देख सेल्समैन ठेका बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
पति की शराब पीने की आदत से आजिज महिलाओं ने शराब ठेकों को बंद कराने के लिए मोर्चा खोल दिया है। धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में शराब ठेकों को बंद कराने की मुहिम चल पड़ी है। रविवार को गांव सिकरीराजा में शशिरानी, ज्ञाना देवी, कमलेश कुमारी, निर्मला देवी, बेटी देवी, प्रतीक्षा देवी, साक्षी देवी आदि सहित लगभग एक दर्जन महिलाएं गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
महिलाओं को ठेके पर आता देख सेल्समैन शराब ठेका बंद कर मौके से भाग निकला। महिलाओं ने ठेके के बाहर खड़े होकर शराब बेचना बंद करो, ठेका बंद करो के नारे लगाती रहीं। महिलाओं के तेवर देख ठेके पर शराब खरीदने गए लोग भी वहां से भाग खड़े हुए। महिलाओं ने जिलाधिकारी संदीप कौर से गांव में बने ठेके को बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन