फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six years imprisonment to the person found guilty of molesting an innocent child

Jalaun News: मासूम के छेड़छाड़ के दोषी को छह साल की कैद

Sun, 01 Oct 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 01 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Six years imprisonment to the person found guilty of molesting an innocent child
उरई (जालौन)। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम से छेड़छाड़ के दोषी को छह साल की कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पिता ने 11 अप्रैल 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अप्रैल की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम करने गया था। उनकी आठ साल की बेटी घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी गांव का पवन कुमार बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। उसी दौरान पिता लौट आया। पिता को आया देखकर पवन भाग गया। बाद में पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही पवन जेल में था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट डॉ. अवनीश कुमार की अदालत में चल रही थी। शनिवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की जिरह और गवाहों के बयान सुनने के बाद अदालत ने पवन को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed