{"_id":"61fec025a8a9b97a6e1a968a","slug":"six-winners-got-led-light-orai-news-knp67905674","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह विजेताओं को मिली एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह विजेताओं को मिली एलईडी लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। ग्राम पंचायत मलकपुरा की ओर से गांव के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम छह बच्चों को एलईडी लाइट देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत मलकपुरा में प्रधान अमित द्वारा बसंत पंचमी पर बच्चों को शिक्षा की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया। पंचायत भवन पर प्रधान द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्रतियोगिता में गांव के करीब 30 बच्चों ने भाग लिया। प्रश्नपत्र में गांव, समाज से लेकर विश्व में सामान्य ज्ञान पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संकलन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रश्नों को हल किया। एक घंटे की प्रतियोगिता के बाद विजेता छात्रों मेरिट तैयार की गई।