फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six more corona positive including doctors, total number of patients 36, stir

डॉक्टर समेत छह और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की कुल संख्या हुई 36, हड़कंप

Tue, 12 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six more corona positive including doctors, total number of patients 36, stir
डॉक्टर समेत छह और कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा, मंगलवार को छह पॉजिटिव संग अब संख्या 36 हुई---सब हेड
छह संक्रमितों में तीन थोक सब्जी मंडी के, दो दिन बंद रहेगी मंडी
क्वारंटीन सेंटरों में जांच को जाते थे डॉक्टर, जिले के दूसरे डाक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार की सुबह आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जहां एक बीएएमएस डॉक्टर समेत तीन लोग संक्रमित मिले, वहीं देर शाम आई दूसरी रिपोर्ट में भी तीन लोग कोेरोना पॉजिटिव मिले। छह लोगों के एक दिन में संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या छत्तीस पहुंच गई है। डाक्टर संग संक्रमित एक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम के पैरामेडिकल स्टाफ का सदस्य। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके इलाकों में पहुंचकर मोहल्लों को सैनिटाइज करने में जुट गई हैं। साथ ही सभी छह संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। जिले में यह दूसरे डाक्टर हैं, जो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में लॉकडाउन के एक माह बाद 26 अप्रैल से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था। सबसे पहले जिला अस्पताल के एक डॉक्टर और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल के सामने स्थित नर्सिंगहोम के तिलक नगर निवासी ओटी मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। तब से पाजिटिव आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अभी भी थमा नहीं है। मंगलवार तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई। मंगलवार को सुबह आई रिपोर्ट में आरबीएसके टीम के सदस्य और कोंच रोड स्थित पटेलनगर निवासी डॉक्टर (46)और दूसरा उरई के सूर्यनगर मोहल्ला निवासी पैरामेडिकल स्टाफ (38) है। तीसरा व्यक्ति (33) उरई के ही तिलक नगर का निवासी है। अब तक तिलक नगर मोहल्ले के चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें तीनों के मोहल्लों में पहुंचीं और सैनिटाइज करने का काम शुरू किया। उधर, मंगलवार की देर शाम आई दूसरी रिपोर्ट में भी तीन लोग पॉजिटिव मिले। तीनों ही कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी के कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

एक उरई के कबीरनगर, दूसरा उरई के ही श्याम नगर और तीसरा एट तहसील निवासी है, लेकिन कुछ दिनों से कारोबार के चलते कालपी रोड स्थित सब्जी मंडी की एक दुकान में रह रहा था। मंडी से तीन संक्रमित मिलने से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पूरी मंडी को खाली कराकर उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर के मुताबिक, फिलहाल दो दिन के लिए मंडी को बंद भी रखा जा रहा है। साथ ही तीनों के संपर्क में आने वालों का पता लगाकर सैंपल लिए जाएंगे। उधर, सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमितों के घरों के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी सैनिटाइज कराया गया है। इनके संपर्क के लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। साथ ही संक्रमितों को उरई मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमित डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के शख्स की इन दिनों ड्यूटी जालौन ब्लाक में सक्रिय रैपिड रेस्पांस टीम में थी। साथ ही दोनों की ड्यूटी क्वारंटीन सेंटरों पर भी लगी थी। संक्रमित डॉक्टर की पत्नी भी जालौन ब्लाक के एक गांव में महिला डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
जिले में डॉक्टर का दूसरा मामला
जिले के यह दूसरे डॉक्टर हैं, जो पॉजिटिव निकले हैं, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता करने की मांग तेज हो गई है। इससे पहले जिला अस्पताल के डॉक्टर संक्रमण की चपेट में आए थे, जिनकी बाद में लखनऊ में किडनी फेल होने से मौत हो गई थी।

इंसेट---
बनेगी फुटकर विक्रेताओं की भी सूची
जिले में इससे पूर्व भी कृष्णा नगर से सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुका है। अब थोक मंडी से मरीजों के मिलने से स्थित चिंताजनक हो गई है। प्रशासन अब थोक मंडी आने वाले फुटकर विक्रेताओं की सूची भी बनाएगा फिर पता लगाएगा कि वे फुटकर विक्रेता किन किन गली मोहल्लों में सब्जी बेंचने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed