{"_id":"650de490d7f69f5840061de4","slug":"shubhi-dubey-tanya-top-in-quiz-orai-news-c-224-1-ori1004-4373-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: क्विज में शुभी दुबे-तान्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: क्विज में शुभी दुबे-तान्या अव्वल
विज्ञापन
कोंच। अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं ''आओ खुद को निखारें'' चरण के अंतर्गत कराई गईं।
सबसे पहले क्विज कराई गई। इसमें दो दो-विधार्थियों के समूह बनाए गए थे। प्रतियोगिता में मुस्कान, शिवा पाटकर, अरुण कुमार, आयुष, शुभी दुबे, शिखा, तान्या, गौरी अग्रवाल, समीक्षा, अदिति ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभी दुबे-तान्या, द्वितीय स्थान समीक्षा-शिवा पाटकर और तृतीय स्थान शिखा-मुस्कान ने प्राप्त किया। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा की कुरीतियों पर नाटक कशिश, अक्षरा, सुनामी, स्नेहा, आंशिका, निहारिका आदि ने प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में सिद्धांत, जागृति नायक, न्यासा, रिद्धि नायक, इलमा आदि ने प्रतिभाग किया।
कविता प्रतियोगिता में नितिन, नैंसी, मेघा नायक, शालिनी, अनामिका, आकांक्षा सक्सेना, नव्या आदि ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा निहारिका, आफरीन, अंशिका परिहार, आयत, नव्या सोनी, इरम, ऋषिका पुरोहित आदि ने प्रतिभाग किया। इसमें आयत ने बाजी मारी। मेहंदी प्रतियोगिता में शिल्पी वर्मा, राधिका, सिद्धि नायक, कशिश, ऋषिका पुरोहित, प्रतीक्षा, आयुषी प्रजापति, वैष्णवी झा, अंजू, कशिश शिवानी लखेरा, शिल्पी, अलशिफा, शिफा, तान्या आदि ने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई। इसमें कशिश ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में इशू कुशवाहा, मुस्कान, रिया, सानिया बानो, नम्रता कुशवाहा, रागिनी, सौरभ, दीक्षा, अंश आदि ने नशा मुक्ति को लेकर संदेशात्मक पोस्टर बनाए। जिसमें प्रथम ईशु कुशवाहा, द्वितीय नम्रता कुशवाहा और तृतीय स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया। दिल्ली के हंसराज कॉलेज की अदिति पुरोहित ने प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभाई। आयोजक पारसमणि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।