फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shouting slogans , expressed outrage

नारेबाजी कर, जताया आक्रोश

Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shouting slogans , expressed outrage
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी द्वारा विधानसभा में व्यापारियों को लेकर दिए विवादित बयान से व्यापारियों में आक्रोश है। आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को घंटाघर पर कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

 
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा में व्यापारियों को डंडी मार व लुटेरा कहा है, यह व्यापारियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार के खजानों को भरने में व्यापारी सबसे बड़ी भूमिका निभाते है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के मंत्री व्यापारियों को किस नजरिए से देखते हैं, यह मंत्री के बयान से स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा कि व्यापारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। मंत्री का पुतला फूंक रहे व्यापारियों ने इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मंत्री के पुतला को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान गोविंद मुरारी गुप्ता, साजिद, बृजकिशोर गुप्ता, सुमित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed