{"_id":"be883c11ac0650475485ea61ae4dd838","slug":"shoppers-will-help-fire-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मिलेगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मिलेगी सहायता
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान व गोविंदेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार की रात अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता दिलवाए जाने का प्रयास किया जाएगा। यह आश्वासन सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद कही।
सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, सोहराब खान सहित कई बड़े नेताओं ने नगर में आकर अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों से भेंट करने के साथ ही सभी पीड़ित दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह शासन से उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।
इतना ही नहीं वह अग्निकांड से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराकर मुख्यमंत्री राहत कोष से अर्थिक सहायता दिलाए जाने का भी प्रयास करेंगे। इस मौके पर पीड़ित दुकानदार अशोक शिवहरे, गंगाराम विश्वकर्मा, मुहम्मद मुवीन, ओमनारायण, प्रीतम सिंह सरदार, रहीश खां, शहीद खां, नीरज यादव आदि सहित कई सपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल व अनिल बहुगुणा ने भी अग्निकांड से तबाह हुए दुकानदारों से मिलकर जिला प्रशासन से दुकानदारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अग्निकांड से न केवल दुकानें ही तबाह हुई हैं, बल्कि अब पीड़ित दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।