फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shop fire caused by short circuit, loss of five lakhs

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Wed, 04 Sep 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shop fire caused by short circuit, loss of five lakhs
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से हुआ नुकसान को दिखाता गृहस्वामी - फोटो : ORAI
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पांच लाख का नुकसान
विज्ञापन

महेबा। शार्ट सर्किट से घर के बाहर बनी दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा पांच लाख रुपये का जनरल स्टोर का सामान, टायर, मोबिल आयल, जूते, चप्पल व कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर एसडीएम, लेखपाल के साथ पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन कराया।
कालपी क्षेत्र के महेबा चौराहे पर रामबाबू पुत्र भरोसे प्रजापति का मकान है। जिसके बाहरी हिस्से में वह जनरल स्टोर की दुकान किए है। जबकि मकान के अंदर स्टोर बने हैं। मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर मकान व स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। स्टोर में रखे टायर, मोबिल ऑयल, जूते, चप्पल, आटो पार्ट्स व कपड़ों ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

जिससे आग और विकराल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी और आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक दुकान व स्टोर में रखा लगभग पांच लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। आग की सूचना पाकर एसडीएम कालपी भैरपाल सिंह लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed